9:08 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां में एक बृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

दातागंज: उसावां में एक बृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन उसावां के सिद्ध हस्त कवि रामसहाय शूल के गूरा बायपास आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उसावा के वरिष्ठ कवि महेश चंद्र मिश्रा अग्निमुख ने की।कार्यक्रम का संचालन म्याऊं से पधारे शायर मुसीर अहमद मुसीर ने किया। कवि महेश मिश्रा अग्निमुख ने सरस्वती वंदना पढ़ कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। कवि सुरेश यादव ने अपने गीतों सबको भाव विभोर कर दिया। कवि सन्तोष कुमार सिंह ने अपना बहु प्रसिद्ध गीत वो कलम के सिपाही कहां खो गए पढ़ कर सबका मन मोह लिया। उसावां के वरिष्ठ शायर अब्दुल वहाब आजाद ने बेहतरीन कलाम पेश कर गंगा जमुनी तहजीब से एकता का संदेश दिया। कवि अमित अम्बर ने अपने छंदों से गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कवि जगपाल जग ने अपने शायराना अंदाज से समाज में फैली विसंगतियों पर तीखे व्यंग किए। गोष्ठी कहकहों से साथ देर तक चलती रही।रामानन्द मिश्रा, शायर अनीस, रामसहाय शूल समेत अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.