2:15 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

काग्रेसियों ने गुलपोशी व चादरपोशी कर वतन व कौम की खुश हाली को मांगी दुआयें

बदायूँ। काग्रेसियों ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स के पहले दिन दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी व ख्वाजा सैयद मोहम्मद आसार अली शाह अल मजाकी की सरपरस्ती में चादरपोशी व गुलपोशी की रस्म अदायगी के साथ वतन व कौम की खुशहाली के लियें दुआये खैर की बाद में फातिहा कर दरगाह परिसर में ही बुलंद आवाज के साथ सलातो सलाम का नजराना-ए-अकीदत पेश किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी के सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, अलपसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली, जिला सचिव अहमद नवी अहमद बदायूंनी, जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली, हाजी ताहिर उददीन, पीरजी नदीम उददीन, सभासद रफी उददीन शूख, वसीम अली, बब्बू भाई आदि काग्रेसियों के अलावा पत्रकार अफ़जल अज़ीज़ खान, खालिद मजाकी, जुम्मा भाई, आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.