11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सर्वदेव सांई मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।

नगर के श्री बाबूराम धर्मशाला स्थित सर्व देव सांई मंदिर के 18 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय महोत्सव के तहत् आज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों सांई भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कल शाम को निकली सांई पालकी शोभायात्रा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज सांई राम की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार कर हवन-पूजन के बाद भंडारे का भोग अर्पित किया गया।

देर शाम तक चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर रामकिशोर गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, विश्नूभगवान वार्ष्णेय, हिमांशु कृष्ण वार्ष्णेय,शेखर शर्मा,सोरभ मित्तल, गोविंद मित्तल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.