2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गुरूनानक जूनियर हाईस्‍कूल में मनाई गई गांधी जयंती

बदायूं। शहर के पंजाबी चौक स्थित श्रीगुरुनानक जुनियर हाई स्कूल में गांधी जयंती मनाई गई। गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर दोनों विभूतियों के चित्र के समक्ष माल्‍यार्पण किया गया। इसके साथ ही विजय दशमी के पर्व पर रावण दहन कर दशहरा का पर्व भी मनाया गया। इसके बाद कक्षा आठ की छात्रा सुम्बुल फ़ातिमा, कक्षा सात की अराध्या श्रीवास्तव, छह की हिमांशी व IV की प्राची ने इस शुभ अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं सरला यादव व सोनम सक्सेना ने गांधी जयंती व दशहरे के बारे में बच्चों को अवगत कराया कि दशहरा का पर्व क्यो मनाया जाता हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने भी बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्ष वीना कोचर ने आज के पावन पर्व पर बच्चों को बापू के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने विजय दशमी के बारे में बताया कि किस तरीके से आज के दिन बुराई पर अच्छाई की विजय हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.