11:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं क्‍लब में मनाई गई गांधी जयंती, गुरुकुल में वितरित किए गए फल

बदायूं/ बदायूं क्लब, बदायूं के तत्वावधान में जिला प्रशासन के निर्धारित जनपदीय कार्यक्रमों के तहत बदायूं क्लब सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर क्‍लब के सदस्यों ने गुरुकुल में फल वितरण और दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि दो महान विभूतियों का आज जन्मदिवस है जिन्होंने सदैवसेवा भाव का मार्ग चुना एवं दिखाया अतः आज के दिन रक्त दान करना एक महान कार्य है। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एसके. गुप्ता ने भी अपने विचार विमर्श किए। इस अवसर पर,सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, जनसंपर्क सचिव मनीष सिंहल, राजीव नारायण रायजादा, सदस्य नरेश चन्द्र शंखधार उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.