बिल्सी
नगर बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तनुपम ट्रेडर्स के सामने आवारा गोवंशों का जमावड़ा रहता है। रात के समय में यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं है। अंधेरे में राहगीर कई बार इसे टकराकर घायल भी हो चुके हैं। लेकिन इस ओर प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। सुबह होते ही यह गोवंश नगर की प्रत्येक गलियों में घूमने के लिए निकल जाते हैं जिससे पढ़ने जाने वाले बच्चों को जान का खतरा बना रहता है । यह गोवंश जब आपस में लड़ते हैं तो पूरा रोड खाली हो जाता है ।यह गोवंश झुंड बनाकर गलियों में घूमते हैं । बीते सोमवार को बाबा इंटरनेशनल स्कूल के निकट पत्रकार जावेद अली पर गौवंशो ने लड़ते-लड़ते हमला बोल दिया जिसमें उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु बिल्सी के निजी अस्पताल में ले जाया गया। नगर वासियों का कहना है कि इनको पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

