बिल्सी
नगर के मंदिरों में महानवमी के अवसर पर भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की और अपने घर परिवार की खुशी की मां से कामना की।मां के भक्तों ने सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण किये। इसके बाद मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराया, मां को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं और मां को श्रृंगार का सामान अर्पित किया व भोग लगाया। मां सिद्धिदात्री के मंत्रों का जाप किया और मां की आरती उतारी।तत्पश्चात
घर-घर में कन्या भोज का आयोजन किया गया ।भक्तों ने भोजन कराकर कन्याओं को फल,दक्षणा, वस्त्र आदि बांटे। नगर की शिव शक्ति भवन मंदिर हनुमानगढ़ी मंदिर ,मनकामेश्वर मंदिर, देववानी मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर सहित तमाम मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

