2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बमनोसी में एक ही बारिश में धराशायी हुआ नव निर्मित नाला

उझानी बदांयू 1 अक्टूबर।

कादरचौक क्षेत्र के ग्राम बमनौसी में नव निर्मित नाला एक ही बारिश में धराशायी हो गया इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

सूचना मिलने के बाद भी किसी ज़िम्मेदार नें इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
कादरचौक क्षेत्र के ग्राम बमनौसी में पंचायत घर के सामने बना नाले का निर्माण आठ दिन पूर्व ही ठेकेदार द्वारा पूर्ण किया गया है। कल अचानक हुई बारिश से नव निर्मित नाला धराशायी हो जाने से मानको की पोल खुल गई।

भाकियू चढूनी के वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी कर निर्माण कराया गया। जिसकी सच्चाई आज सब के सामने है। ग्रामीणों की माँग है नाले को पुनः ठीक कराया जाए साथ ही दोषी ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाए। किसान नेता ने कहा यदि अधिकारी कार्यवाही नहीं करते हैं तो भाकियू चढूनी के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.