9:42 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं/जगत : आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए घर-घर पहुंचाना है स्वदेशी का संदेश :- राजीव कुमार गुप्ता

स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था :- राजीव कुमार गुप्ता

म्याऊं/जगत :- म्याऊं तथा जगत ब्लॉक सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शेखूपुर विधानसभा के म्याऊं तथा जगत मंडल की कार्यशाला को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त आंदोलन है। यह अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर तक स्वदेशी का संदेश पहुँचाना है। साथ ही कहा गांव-गांव, शहर-शहर जाकर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाने और लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करने का कार्य करें। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि युवा शक्ति और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत,अवनीश शाक्य,मंडल महामंत्री हरी शंकर मिश्रा, दुष्यंत सिंह, कुंवरपाल कश्यप, पंकज पाठक, शिव सिंह, सुनील गुप्ता, आशीष सारस्वत, सुरेंद्र राठौर, विजेन्द्र शाक्य, मंडल पदाधिकारी, मंडल अभियान समिति, शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.