मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 30. 09.2025 को जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को सरकारी अस्पताल का भ्रमण एवं पर्चा बनवाने, संबंधित डॉक्टर को दिखाने व विभिन्न तरह की जांच करवाने की जानकारी करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराकर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने से पहले पर्चा बनवाने, पर्चा बनवाने के बाद संबंधित डॉक्टर को दिखाने व विभिन्न तरह की जांच करवाने की जानकारी संबंधित अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा दी गई इस प्रकार की जानकारी दिए जाने से बालिकाओं को चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनो की जानकारी बीमारियों की समझ, दवाइयो
का सावधानी से उपयोग एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जाने की जिज्ञासा विकसित होगी । उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर की छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वजीरगंज की बालिकाओं के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज एवं आसफपुर की छात्राओं स्वास्थ्य केंद्र फैजगंज का भ्रमण कराया गया।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com