महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर ‘सहर्षा शीर्षा देवी मंडल’ के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूजा व सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जी एवं ध्यान शिक्षिका वंदना पाण्डे एवं शिक्षिका मंजू सक्सेना के द्वारा गुरु पूजा तथा स्कंदमाता के पूजन के साथ हुआ। जिसके पश्चात उन्होंने बताया कि ‘सहर्षा शीर्षा देवी मंडल’ की स्थापना नारी शक्ति को जागृत करने के लिए की गई थी। जिसको हम भावातीत ध्यान, सिद्धि एवं यौगिक फ्लाइंग के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं । तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिससे समस्त विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी के द्वारा कहा गया कि नारी एक ऐसी शक्ति है जो समाज को एकता के सूत्र में बांधती है तथा विश्व शांति में नारी शक्ति का अहम योगदान है, इसी के साथ उन्होंने नौ देवियों की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी। अंत में माता की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com