10:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नन्हीं कन्याओं की नौ देवियों के रूप में हुई पूजा-अर्चना

बिल्सी
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में नवरात्रि के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छोटी छोटी कन्याओं के देवी स्वरूपका पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उपप्रबंधक डीके गुप्ता ने देवी मां के स्वरूप के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित करके की । उसके बाद स्कूल की छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया गया और उनका फल फूल दही जलेबी से भोग लगाया और तिलक कर सभी शिक्षकों ने चरणस्पर्श कर किया गया। उपप्रबंधक डीके गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग के रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इन नौ दिन में हर दिन मां अपने अलग-अलग स्वरूपों में आकर हमको वरदान देती है। पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पांचवी स्कंध माता, छठी कात्यायिनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री। इस दौरान स्कूल में नौ देवियों के रूप को धारण कर स्कूल में भक्तिमय वातावरण हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और शक्ति स्वरूपा देवी के प्रति आस्था को बढ़ावा देना था। छात्र-छात्राओं ने भी नवरात्रि से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राजीव वाष्र्णेय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस