बिल्सी
नगर में अटल चौक स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में शारदीय नवरात्र की सप्तमी को नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें छात्राओं ने माता रानी के स्वरूप को प्रस्तुत किया।माता के भजनों से पूरा विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो गया।सभी बच्चों ने माता के भजन गाये।माता के स्वरूपो में सजे बच्चों की शोभा देखते ही बन रही थी।
मुख्य अतिथि के रूप में अंशुल वार्ष्णेय(RO),धर्मेंद्र शर्मा,दीपक बाबा ने माता रानी के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यालय के प्रबंधक रजनीश शर्मा ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को माता रानी के नौ स्वरूपों का महत्व समझाया।इस अवसर पर सरिता वार्ष्णेय, नंदिनी तोमर ,उपदेश यादव ,हर्षित माहेश्वरी ,अभिषेक श्रीवास्तव ,टीटू यादव एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

