जिला गंगा समिति स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत
जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं के तत्वावधान में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग निधि चौहान तथा डीपीओ जिला गंगा समिति अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आर.टी.एम. सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम गंगा और उनकी सहायक नदियों के प्रति स्वछता बनाये रखने के उद्देश्य से स्कूली छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है इसी क्रम मे आज फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र छात्राओं को गंगा स्वछता की शपथ दिलाई गयी एवं स्वछता के प्रति जागरूक तथा गंगा व उनकी सहायक नदियों के बारे मे अवगत कराया गया इस अवसर पर आर.टी.एम. सोसायटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर, रफ़त जी, एवं अबीर अहमद रज़ा फ़राज़ी की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस उत्सव में स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को निर्मल और अविरल बनाए रखने की शपथ ली। यह आयोजन गंगा संरक्षण के प्रति सामूहिक सहयोग और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
गंगा स्वच्छता: ‘प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य’
विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए जोर दिया कि गंगा की स्वच्छता हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गंगा को किसी भी स्थिति में प्रदूषित होने से बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएँ, ताकि लोग कूड़ा-करकट नदी में प्रवाहित न करें।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने गंगा को एक प्राकृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि इसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नदियों का महत्व समझाया और उनके संरक्षण के व्यवहारिक उपाय बताए।
इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित स्कूल के सभी वरिष्ठ शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सामूहिक संकल्प को सफल बनाया।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

