हर नागरिक तक आत्मनिर्भर भारत का संदेश पहुँचाएँ कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता
स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं :- राजीव कुमार गुप्ता
उझानी :- ब्लॉक परिसर उझानी में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की नगर उझानी व उझानी ग्रामीण मंडल की मंडल कार्यशाला को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर तक 90 दिनों तक चलने वाला है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वदेशी उत्पाद उपयोग होने बात पहुँचाना और युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करना है। साथ ही कहा कि यह अभियान न केवल आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि देशभक्ति और स्वदेशी मूल्यों को मजबूत करने में भी योगदान देगा। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और शहर-शहर तक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत की भावना को जनजागरण के माध्यम से बताने का काम करना।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष नगर उझानी सचिन अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष उझानी ग्रामीण मोहित तोमर, जिला उपाध्यक्ष ग्रीशपाल सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अजय तोमर, आनंद मिश्रा, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, ज्ञानचंद शाक्य, विवेक राष्ट्रवादी, बालकराम वर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com