11:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

निजामपुर प्रस्तोर गांव में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया का प्रकोप

निजामपुर प्रस्तोर गांव में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया का प्रकोप बड़ा

10 दिनों में तीन मौतें दर्जनों बीमार
गांव में कैंप लगाकर दवा वितरण व जांच करने की मांग को लेकर मुख्यचिकित्सा अधिकारी से मिले पूर्व ग्राम प्रधान कांग्रेसी नेता चौधरी वफाती मिया

बदायूं 28 सितंबर को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान अपने कांग्रेसी साथियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामेश्वर मिश्रा से उनके आवास पर जाकर मिले और एक ज्ञापन के माध्यम से उनसे मांग की
ज्ञापन में चौधरी वफाती मियां ने बताया कि गांव निजामपुर पश्तोर विकासखंड सलारपुर में पिछले एक माह से डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया आदि बीमारी गांव में पैर पसारे हुए हैं जिस कारण पिछले 10 दिनों में तीन मौतें हो चुकी हैं जिसमें शमीम पुत्र खुशबू, अख्तरी पुत्री बसीर ,इदरीश पुत्र जान मोहम्मद ,की इस बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं दर्जनों बीमार है और अपना इलाज बरेली व बदायूं निजी अस्पतालों में करा रहे हैं झोलाछाप डॉक्टर जांच के नाम पर और बोतल चढ़ाने के नाम पर मोटी रकम बसूल रहे हैं
गरीब आदमी इलाज करने से असमर्थ है और बीमारी से जूझ रहा है
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि गांव में कम से कम तीन दिन स्वास्थ्य कैंप लगाया जाए जिसमें बीमारी की जांच हो निशुल्क दवा वितरण हो और गांव में बीमारी फैलने के कारण का पता लगाकर उनका निदान कराया जाए

दवा छिड़कने की बात हो या सफाई व्यवस्था की इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना
चाहिए
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामेश्वर मिश्रा ने आश्वासन दिया कि अति शीघ्र ही गांव में कैंप लगाकर बीमारी की जांच व उपचार की व्यवस्था की जाएगी
इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व के प्रदेश सचिव सैयद जाबिर ज़ैदी जिला वक्ता कार्तिक रघुवंशी
जिला महासचिव आलोक सिंह
अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष बंन्ये खाँ मोहम्मद मोहसिन आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.