मोदी सरकार का दिवाली उपहार: आसान व्यापार और मध्यम वर्ग को राहत :- राजीव कुमार गुप्ता
GST सुधार बना दिवाली का तोहफ़ा, व्यापार और उपभोक्ता को लाभ :- राजीव कुमार गुप्ता
बदायूँ :- बदायूँ सिटी मॉल में सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने GST सुधारों पर आधारित प्ले-कार्ड्स प्रदर्शित कर आमजन को बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स ने व्यापार, निवेश और उपभोक्ता हितों को नई दिशा दी है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जीएसटी सुधारों के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती दी है। अब कर-प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनी है। इन सुधारों का सीधा लाभ छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों माध्यम वर्ग, किसानों तक सबको मिल रहा है। उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मूल्य स्थिरता और पारदर्शिता के रूप में मिल रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है,ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मान और व्यापार को आसान बनाना।
कार्यकर्ताओं ने मॉल परिसर में जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए रंग-बिरंगे प्ले-कार्ड्स और प्रभावशाली नारों के माध्यम से GST सुधारों की जानकारी दी। हर कार्ड पर एक आवाज़ धन्यवाद मोदी सरकार जैसे संदेशों से लोगों को आकर्षित किया गया और विस्तार से बताया गया कि कैसे इन सुधारों ने कर-प्रणाली को आसान, व्यापार को सुगम और निवेश को सुरक्षित बनाया है। कार्यकर्ताओं ने जन-जागरूकता के इस अनोखे तरीके से नागरिकों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार की नीतियाँ केवल व्यापारियों ही नहीं बल्कि उपभोक्ताओं, आमजन और किसानों के जीवन स्तर को भी ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी जी,मंडल महामंत्री रचित साहू, पंकज शर्मा,रवि बाबू, शेखर साहू, सुरेश चंद्र शर्मा, नीतू मिश्रा, रचना शंखधार, राजा कमालुद्दीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com