5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा- भरभरा कर गिरी लिंटर की छत, चार मजदूर दबे एक की मौत.. तीन गंभीर

निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के लिंटर की शटरिंग पड़ने के दौरान हादसा! भरभरा कर गिरी लिंटर की छत, चार मजदूर दबे एक की मौत.. तीन गंभीर।

बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के लिंटर की शटरिंग पड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान भरभराकर लिंटर की बल्लियां सहित मलबा गिर गया। हादसे में चार मजदूर दब गए। इस हादसे के बीच हडकंप और चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस- प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी मजदूर बाहर निकाल लिए गए। जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया है। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी पर सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह,एसओ फैजगंज बेहटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। जहां हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
दराअसल हादसा जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में गांव महुरी पर देरशाम साढे सात बजे के आसपास हुआ। यहां निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के लिंटर की शटरिंग बांधी जा रही थी। कि इसी बीच भरभराकर लिंटर गिर पड़ा। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज पर काम कर रहे मजदूरों में हडकंप और भगदड़ सी मच गई। लिंटर के मलबे में चार मजदूर दबे होने की सूचना के बाद थाना फैजगंज बेहटा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुट गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू के पश्चात मलबे में दबे चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है।
खबर लिखे जाने तक मजदूरों के नाम पतों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मजदूरों की पहचान और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।

जनपद के सीओ सर्किल बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महुरी गांव में एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज था। उसका लिंटर पड़ रहा था। लिंटर पड़ने के दौरान शटरिंग की जो बल्लियां होती हैं। वो टूट जाने के कारण उसके मलबे में चार आदमी दब गए। पुलिस और प्रशासन के रेस्क्यू में तीन आदमी निकाल लिए गए हैं। जिनमें एक को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। बाकी हादसे में घायल तीन लोगों का संभल जिले के चंदौसी में पार्थ हास्पिॅटल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस