5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में धनुष यज्ञ लीला का मनमोहक मंचन

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में मुख्य बाजार में शनिवार को वृन्दावन के कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का मनमोहक मंचन किया। मंच के सामने ही सौन्दर्य और सजा कर बनाऐ गए स्थान पर धनुष रखा गया। धनुष तोड़ने के लिए सजे हुए समारोह में राजा जनक जी ने सीता जी के स्वयंवर हेतु काफी राजाओं के लिए आमंत्रित किया।इस दौरान राबण- बाणासुर संवाद होने के बाद गुरू विश्वामित्र से आज्ञा लेकर भगवान राम चन्द्र जी के स्वरूप ने धनुष को उठा कर प्रत्यंचा चढ़ा कर धनुष का खंडन कर दिया। और धनुष खंडन होते ही बाज़ार के मैदान में हजारों की संख्या लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर माहौल भक्तिमय में कर दिया। चारों तरफ आतिशबाजी का नजारा अद्भुत लग रहा था। देर रात तक युवतियां, महिलाएं-पुरूष बच्चों व दर्शकों ने लीला के मंचन का रसवादन किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद शंखधार कल्लू, रंगमंच इंचार्ज संजीव गुप्ता, सभासद मुकेश गुप्ता, त्रिलोकी बंटी गुप्ता, गोपाल गुप्ता, ओम मिश्रा बंशी, सुशील पाठक, विश्वदीप पाठक, मेला इंचार्ज संजीव कुमार पप्पू दादा, ठाकुर राजवीर सिंह, धर्मेन्द्र राठी, व्यवस्थापक गौरव गुप्ता सहित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे

विज्ञापन एक्सप्रेस