7:21 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

शहर में रैली निकालकर दिया गया मिशन शक्ति का संदेश

बदायूं। शहर में मिशन शक्ति 5 के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्‍यम से मिशन शक्ति के तहत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
शनिवार को महिला पुलिस की ओर से एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत राजकीय महाविद्यालय के छात्राओं के साथ शहर में रैली निकालकर मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध, यूपी 112 चाइल्‍ड हेल्‍प्‍लाइन आदि के बारे में चर्चा की गई। छात्राओं ने रैली के माध्‍यम से महिलाओं को जागरुक किया और सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान 21 अक्‍टूबर तक जिले भर में चलाया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.