राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में आज दिनांक 27/09/2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर आधारित रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संरक्षक डॉ. वंदना, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. भावना सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज रहे। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण से हुआ, जो कोतवाली होते हुए चुना मंडी, मथुरिया चौक से होकर पुनः महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाना था। रैली में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तथा महिला आरक्षी रेखा, सविता, सीमा, अंजू, प्रियंका और सुनीता ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने नारे लगाकर समाज को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. बृजेश कुमार एवं कु. सरिता गौतम सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं लगभग 380 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की जिम्मेदारी है तथा मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
