5:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अंजान लिंक पर ना करें क्लिक-सीओ प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय

बिल्सी
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में सीओ प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के युग में साइबर क्राइम के मामले सबसे अधिक हो रहे हैं, उससे बचाव के लिए जागरुकता जरूरी है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर चला कर लोगों को ठगी से बचने का प्रयास किया है। नारी सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है छात्राओं को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो तो उनके लिए भी हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं। जिनका प्रयोग कर सकते हैं ।उन्होंने यह भी बताया कि अनजान लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करें जिससे हमें भारी क्षति हो सकती है और लोग डिजिटल अरेस्ट कर लेते हैं ,जिसमें परेशान ना हो और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। सीओ गौरव उपाध्याय में बच्चों के मन में उठ रहे प्रश्नों के लिए जवाब भी दिए ।विद्यालय के डायरेक्टर अश्वनी माहेश्वरी ने भी बच्चों को आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस