उघैती बदायूं।।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन करते हुऐ नव रात्रि में 3.96 लाख छात्र-छात्राओं को 89.9करोड़ की छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर की इसी के तहत क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के सभागार में क्षेत्रीय शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने तीस छात्र-छात्राओं छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। अपने
अध्यक्षीय सम्बोधन में विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में विकास को कटिबद्ध है। छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा कि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न होने पाए।सरकार की मंशा है कि बच्चों को समय से उनकी छात्रवृत्ति का धन प्राप्त हो सके।इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों से मिलकर शिक्षकों की समस्या सुनी और शीघ्र ही निराकरण की बात कहीं।
इस अवसर पर कालेज के उप-प्रबन्धक पण्डित श्यामपाल पाठक,प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,महावीर प्रसाद,वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अध्यक्ष नीरज शर्मा,नगर पंचायत रुदायन के पूर्व चेयरमैन अरविंद शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी प्रदीप सिंह,वृजेश शंखधार,मनोहर गुप्ता,विपलव भारती,दिनेश पाल सिंह,डॉ प्रमोद शर्मा जी,अश्वनी शर्मा,प्रवीण मिश्रा,दुर्गेश शर्मा, मंयक पाठक,अनमोल उपाध्याय,विपुल प्रताप सिंह,यशपाल सिंह आदि रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com