9:59 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। बूंदी के लड्डुओं में कीड़े निकलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, सैम्पल लिया

बूंदी के लड्डुओं में कीड़े निकलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, लिया बूंदी के लड्डुओं का सैम्पल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगोल निवासी एक व्यक्ति के बूंदी के लड्डुओं में कीड़े निकलने का मामला सामने आया था ,साथ ही दुकानदार से शिकायत करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत भी की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज नगर में छापा मार कर बूंदी के लड्डुओं का सैंपल भरा जैसे ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिल्सी में छापा मारा वैसे ही सभी मिष्ठान विक्रेताओं में खलबली मच गई और अपने-अपने शटर डालकर मिठाई विक्रेता चले गए।आपको बता दे कि नगर में खैरी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से एक व्यक्ति ने एक किलो बूंदी के लड्डू लिए और वह घर लेकर पहुंचा और उन्होंने सभी लोगों को लड्डू खाने के लिए दे दिए। इसी दौरान बूंदी के लड्डू में कीड़े निकलने शुरु हो गए। जिसका उक्त व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। पीड़ित ने दुकानदार से जाकर लड्डुओं में कीड़े निकलने की शिकायत की तो दुकानदार ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारु हो गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एन मिश्रा ने बताया कि नगर बिल्सी के दीपक स्वीट्स के यहां से बूंदी के लड्डुओं का सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस