7:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – मिठाई बांटकर मनाया आजम खान की रिहाई का जश्न

2027 में बनेगी सपा सरकार- कवींद्र सक्सेना
बिल्सी
नगर के समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान की 23 माह बाद रिहाई के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला नंबर 8 सपा नेता रिजवान मलिक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर की और मिठाई बांटी।इसी के साथ नगर अध्यक्ष कवींद्र सक्सेना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोर से परिपूर्ण है 2027 में सपा सरकार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में आएगी ।
इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, रिजवान मलिक, इकरार ,कसर शकीरा सिद्दीकी, इमरान मलिक, अमजद खान, फैजान राइन ,अकरम कुरैशी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस