बदांयू 24 सितंबर।
बदांयू के खेरे कोटरा की रहने वाली रीना का आज जिला अस्पताल में किसी उचक्के ने पालीथिन बेग काटकर पर्स उड़ा लिया। जिससे 35 हजार रुपए व पुराने सोने के कुंडल रखे थे। जानकारी होने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने रोती हुई रीना को ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार रीना अपनी दवा लेने जिला अस्पताल आई थी। रीना ने बताया कि मेरे सोने के कुंडल टूट गये थे वह बदलवाने को साथ लाई थी। व 35 हजार रुपए भी पर्स में रखें थे। दवा लेकर बाहर निकलते वक्त किसी ने पालीथिन के बेग से काटकर पर्स निकाल लिया। रीना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने भी गई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com