9:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पार्वती इंटर कॉलेज ,भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी में हुआ जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

बिल्सी
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अंडर 14, 17, 19 में कबड्डी में प्रतिभाग किया। जिसका उद्घाटन बिल्सी पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार एवं विद्यालय के उपप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में आरबीएस यादव इंटर कॉलेज बुटला, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी ,नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। खेल खेलने से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। निर्णायक मंडल में वरुण कुमार सिंह ,अमित दीक्षित, रवीना, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, सीपी सिंह निषाद बेगम ,रेखा पटेल, पूजा वर्मा, किरण वर्मा, देवानंद रहे। जिसमें अंदर 14 में पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ने प्रथम स्थान, अंडर 17 में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान एवं अंडर-19 में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर आरती जैन, गीता रानी, शेफाली माहेश्वरी, फोजिया शेख ,शीतल सक्सेना ,शशि वर्मा ,उमा शर्मा सहित तमाम स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस