11:52 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती -धूमधाम से हुआ झंडी पूजन ,निकाली गई बजरंग बली की झांकी

उघैती (बदायूं)थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में आगामी 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रामलीला नाट्य मंचन का आयोजन होगा।आदर्श रामलीला क्लब की घोषणा के बाद रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।मंगलवार को बजरंग बली की झांकी को भी धूम धाम के साथ निकाला गया। बजरंग बली की झांकी कस्बा के प्राचीन देवी मंदिर से शुरू हुई। यह से शुरुआत होने के बाद झांकी सहसवान बिसौली रोड, भारद्वाज मार्केट , डाकखाना रोड, होली चौक, रियोनाई रोड, महलोली रोड, से भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पर पहुँची झांकी के रामलीला मैदान पर पहुँचते ही श्रद्धालुओं ने प्रभुश्रीराम एवं बजरंग बली के जयकारों से वातावरण को गुंजयमान कर दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के महाराज सिंह, रूपकिशोर गुप्ता,प्रदीप कुमार सिंह,योगेश गिरी अभिषेक गुप्ता, नितिन प्रताप , गुरु प्रताप सिंह,तिलक सिंह, प्रेमशंकर पूरी ,तेजेन्द्र सोलंकी,अमन ठाकुर,सतेंद्र सिंह,लोकेश पाल,अंकित दिक्षित,रजनेश गिरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस