बदायूं विधानसभा के ग्राम नवादिया में वागीश पाठक की एमएलसी निधि से बनी सीसी मार्ग का लोकार्पण भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सलोनी शुचि पाठक ने किया!! सलोनी पाठक ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व विद्यालय के एक कार्यक्रम में यहां गई थी उन्होंने स्कूल जाते छोटे-छोटे बच्चों को कीचड़ और दलदल में फसते हुए देखा और ग्राम वासियों के द्वारा भी इस मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी जिसको मेरे द्वारा मा. एमएलसी साहब को अवगत कराया गया उन्होंने त्वरित स्वीकृति हेतु पत्र लिखा यह मार्ग गांव के विद्यालय पर पहुंचने का मुख्य मार्ग था ग्राम वासियों तथा छात्र-छात्राओं को बारिश के समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था मार्ग के निर्माण से निश्चित तौर पर ग्राम वासियों तथा छात्र-छात्राओं को इसका लाभ होगा और छात्र छात्रा बरसात के समय में भी विद्यालय पहुंच सकेंगे!! इस अवसर पर ग्राम प्रधान विचित्र देवी, भाजपा नेता अंकित शाक्य, शैलेंद्र यादव, परमजीत यादव, खरजाना बेगम, धीरपाल श्रीवास्तव, रामविलास सागर, नंदकिशोर साहू, माधुरी दीक्षित, श्रवण मिश्रा सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे!!





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
