8 दर्जन से अधिक होंगी झांकियां, घंटाघर चोराहे पर होगी राम-जानकी की वरमाला – रिंकू, राम बारात संयोजक।
उझानी बदांयू 23 सितंबर।
श्री धर्माथ कामधेनु गौशाला कमेटी ( रजि ) के तत्वावधान में श्री रामलीला महोत्सव में 28 सितंबर को निकलने वाली भगवान राम की बारात का नजारा इस बार कुछ हटके होगा ऐसा कहना है राम बारात के संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू का। उन्होंने बताया कि इस बार घंटाघर चोराहे पर स्टेज़ बनाकर राम-जानकी की वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अभिषेक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार रामबारात 28 सितंबर को मोहल्ला खेड़ापति से निकाली जाएगी, शुभारंभ पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे।
उन्होंने बताया कि आठ दर्जन से ज्यादा झांकियां संग राम बारात निकाली जाएगी, जिससे ग्वालियर का बेंड, अलीगढ़ का कालीअखाडा,रिवाडी का नादिया, अल्मोड़ा की झांकी, बरेली की गंगा झांकी,इटावा के घोड़े, हरियाणा के ऊंट,व बिषेश कुंभ मेला की झांकी रहेगी। वही इस बार राम-जानकी की वरमाला का कार्यक्रम भी पहली बार आयोजित किया जाएगा जिसपर क्रेन द्वारा फूलों की बारिश होगी।
अभिषेक वार्ष्णेय ने अपनी टीम के सहसंयोजक सुनील सचदेवा बिट्टू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू,नीरज वार्ष्णेय सस्ता, पंकज वार्ष्णेय (सास-बहू) दीपक वार्ष्णेय दीपू,शेखर गुप्ता, विशाल गेरा, देव कृष्ण वार्ष्णेय को राम बारात की जिम्मेदारियां सोंप दी है।
—————
अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू को भी है 21 साल का अनुभव।
उझानी में राम बारात को सज-धज व धूमधाम से निकालने का अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू को भी 21 साल का अनुभव है।
रिंकू ने बताया कि पहली बार स्वर्गीय भूदरमल वार्ष्णेय के सानिध्य में राम बारात निकालने का उनके द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।सन 1999 से वह 21 वीं बार रामलीला महोत्सव में राम बारात संयोजक बने हैं।
रिंकू ने बताया कि राम बारात निकालने का बर्षो का अनुभव काम आता है कम रूपये खर्च कर जनता को हर बार कुछ नया दिखाने का प्रयास रहता है। वैसे भी उनकी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् राम में बचपन से आस्था है। शायद उसी का परिणाम है कि उन्हें बार-बार यह जिम्मेदारी मिलती रहती है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
