बिल्सी-
बिल्सी बदांयू 23 सितंबर।
बिल्सी थाने के गांव गुधनी निवासी 30 वर्षीय जसवीर पंजाब के होशियार में मजदूरी करते थे। वहां से जसवीर अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने पिकअप से बदायूं आ रहे थे। उनका पूरा परिवार पिकअप में सवार था। रास्ते में एक ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय रोहित और छह वर्षीय संध्या की मौके पर ही मौत हो गई।
वही जसवीर ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड दिया।
बताते है कि हादसे मे कई लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। बेटे जसवीर की मौत की खबर सुनकर पिता शिवदयाल 65 को सदमा बैठ गया, हार्टअटैक आने से उनकी भी मृत्यु हो गई।
आज सभी मृतकों के अंतिम संस्कार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने गांव पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतकों के परिजनों को ज्यादा से ज्यादा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिया। इसके निर्देश मौजूद लेखपाल को दिए हैं।
अतुल वार्ष्णेय


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

