साप्ताहिक सत्संग
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराया ! अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराते उन्होंने कहा “संसार में वही मनुष्य सुखी है जो चार बातें ध्यान में रखता है- मित्रता करो सुखी लोगों से, करुणा रखो दुखी लोगों के प्रति हमेशा प्रसन्न होओ सफल और प्रतिष्ठित लोगों को देखकर, तथा गलत लोगों की करो उपेक्षा ! उन्होंने कहा ‘व्यक्ति को जूआ नही खेलना चाहिए हमेशा कठोर परिश्रम से धन कमाना चाहिए । डॉ सत्यम आर्य ने सुन्दर भजन सुनाते हुए कहा ” जीवन नदी की तरह होना चाहिए ! गतिशील शीतल विनम्र उदार परोपकारी । इस अवसर पर बद्री प्रसाद आर्य, राकेश आर्य, श्रीमती कमलेश रानी, श्रीमती गुड्डो देवी , श्रीमती रानी , कु० सोनवती , कु० कौशकी रानी , कु० उर्वशी आदि मौजूद रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

