दूसरे दिन महिला समिति के कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा ।
उझानी बदांयू 21 सितंबर।
उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
आज पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
दूसरे दिन देर शाम महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में शुरू कार्यक्रम का महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरुआत की गई।
आज डांस कंपटीशन जूनियर व सीनियर,हेयर स्टाइल,आर यू ओड ओर इवन,बेकार सामान से वेस्ट सामान बनाना, स्पीच कांम्पटीशन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रोयोजकों में मनीष चंद्र गोयल, रिया गोयल,अमोल गोयल सुरभि गोयल, निखिल अग्रवाल अंशू अग्रवाल, सचिन अग्रवाल प्रीति अग्रवाल,उदय सिंघल शालिनी सिंघल, शुभम् गोयल प्रगति गोयल,ब्रजेन्द्र कुमार गोयल मधू गोयल आदि ने प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आऐ बच्चों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र गोयल, महिला समिति की अध्यक्ष रेनू गोयल,शशी गर्ग,शशी गोयल,ममता गर्ग,उषा गोयल,पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल , प्रवीण कुमार मित्तल, राजीव गोयल,अमोल गोयल एडवोकेट, राजकुमार बंसल,रतन कुमार जिंदल, निखिल अग्रवाल, अखिलेश गोयल, सतेन्द्र कुमार गोयल,मुनीश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप चंद्र गोयल, अवनीश चंद्र गोयल,डा एके गोयल सहित महिला समिति की पदाधिकारी मौजूद रहे।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
