बिल्सी बदांयू 21 सितंबर।
साफ सफाई को लेकर दिए दिशा निर्देश
तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की ,जैसे ही इसकी सूचना व्यापारियों के कानों तक पहुँची वैसे ही दुकानों के शटर गिरने लगे और हड़कंप मच गया।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एन मिश्रा ने दूध सहित कई चीजों के सैंपल एकत्र किए और इसके साथ ही साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए । उन्होंने एक ढाबे की बारीकीं से जांच भी की निरीक्षण में जो भी कमियां थी उसके लिए दिशा निर्देश भी दिए ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एन मिश्रा ने बताया कि बांस बरोलिया से मनोज कुमार, खितौरा से पंडित ओमकार मिष्ठान भंडार एवं उघैती से संतोष किराना स्टोर के सैंपल एकत्र किए गए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

