बिल्सी बदांयू 21 सितंबर।
कस्बा मीरानपुर कटरा निवासी 82 वर्षीय वृद्धा ओमवती अपने घर से पिछले 12 दिन से लापता हो गयी। परिवार जनों ने आसपास बहुत ढूंढा लेकिन कोई भी सुराग न लगा। शुक्रवार को उप निरीक्षक रामवीर सिंह को किसी ने जानकारी दी कि एक वृद्ध महिला असोली गांव के आसपास घूम रही है वह अपना पता नहीं बता पा रही है तभी बिना देर किए उपनिरीक्षक रामवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और महिला को अपने साथ थाना बिल्सी ले आए। महिला ओमवती अपना पता नहीं बता पा रही थी।
फिर इसकी कमान प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने संभाली फिर सी प्लान एप के जरिए महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित हो पाया। पुलिस ने वृद्ध महिला को उसके नाती को सुपुर्द कर दिया अपने नाती से मिलते ही वह उपनिरीक्षक रामवीर सिंह एवं सीओ गौरव उपाध्याय को आशीर्वाद देने लगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

