गायत्री शक्तिपीठ बहेड़ी मोड़ बिल्सी रोड, बदायूं द्वारा दिनांक 21 सितंबर 2025 दिन-रविवार को प्रातः 9:00 से गायत्री शक्तिपीठ बदायूं के दिव्य प्रांगण में विगत वर्षों की भांति श्राद्ध तर्पण,पिंडदान का आयोजन सुनिश्चित है। अतः आप सभी स्वजनों से भावभरा निवेदन है कि उक्त तिथि पर ससमय उपस्थित हो अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रयुक्त होने वाली समस्त सामग्री गायत्री शक्तिपीठ की ओर से व्यवस्थित रहेगी। कार्यक्रम के संबंध में किसी भी जानकारी हेतु 8859820219 पर संपर्क साध सकते हैं।
कृपया अपने आने की सूचना पहले से संबंधित नंबर पर दे दें या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं ताकि समुचित व्यवथा बनाई जा सके।
नोट – अपने साथ 100 ग्राम दूध
100 ग्राम दही
50 ग्राम शहद
इच्छानुसार प्रसाद लेकर आएं।
💖🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹
सुरेंद्र नाथ शर्मा
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी
गायत्री शक्तिपीठ बदायूं
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

