3:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

बिल्सी। नगर पालिका परिषद द्वारा बृहस्पतिवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत मोहल्ला संख्या आठ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और सभासदों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस पखवाड़े को शुरु किया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत नगर को साफ-स्वच्छ बनाया जाएगा। उन्होनें नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई के साथ रहने से लोग रोगों से दूर रहते है। इसलिए लोगों को हमेशा इसका ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, सूर्यप्रकाश देवल, मनीष असावा, दिलीप कुमार, सुभाष चंद्र माहेश्वरी, कुंवरपाल, धर्मवीर सिंह, निशांत वाष्र्णेय, प्रीतम बाबू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस