बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज जी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कछला स्टैंड पर स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अष्टम दिवस की कथा में पुष्कर पीठाधीश्वर स्वामी जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा में पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने सुनाया पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने बताया की सौनक जी के प्रश्न करने पर श्री सूत जी महाराज सौनक जी को कथा सुनाने लगे और श्री सुखदेव जी महाराज राजा परीक्षित को कथा सुनाते हुए कहते हैं की राजन एक बार की बात है की विदुर जी हस्तिनापुर को छोड़कर चले गए थे क्योंकि जब भगवान पांडवों का संदेश लेकर की हस्तिनापुर आए तो दुर्योधन ने भगवान का खूब सादर सत्कार किया और भगवान की भोजन की व्यवस्था की लेकिन भगवान ने दुर्योधन के भोजन को छोड़कर जाकर के विदुर जी के यहां भगवान प्रसाद पाते हैं कथा सुनाते हुए पूज्य श्री स्वामी जी महाराज कहते हैं कि भगवान की बात दुर्योधन को अच्छी नहीं लगी दुर्योधन ने भगवान का अपमान किया पूज्य श्री स्वामी जी महाराज आगे सुनाते हैं कि कौरवों की सभा में एक दिन दुर्योधन न द्रोपदी को खींचकर ले आया दुर्योधन ने कहा इस द्रोपदी की वस्त्रों को उतार कर मेरी जांघ पर बैठा दो द्रौपदी तो दंग रह गई भगवान ने द्रौपदी की रक्षा की और पूज्य स्वामी जी महाराज आगे कथा सुनाते हुए कहते हैं कि जो भी इस भागवत का एक श्लोक में से भी एक भी पढ ले और उसको अपने जीवन में उतार ले तो उसकी मुक्ति निश्चित है भक्तो भीड़ उमड़ा रही है कथा पांडाल में स्वामी जी की अमृतवाणी की कथा सुनकर भक्त आनन्दमय हुए।
कथा के मुख श्रोता हनुमान जी महाराज जी है जो कथा श्रवण करने नित्य प्रति दिन सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से दिव्य रथ से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल आते हैं। और कथा के मुख यजमान हनुमान जी महाराज ही है कथा पांडाल में अपार जनसमूह भक्ति भाव को आनंदित कर रहे हैं विभिन्न जनपदों से गाजियाबाद, , बरेली, मुरादाबाद कासगंज, गजरौला से भक्त आ रहे हैं
बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर कथा श्रवण करने पहुंची।
,इस मौके पर महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा,यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी बाबा स्वतंत्रा राठी,पुष्कीन गांधी,चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी,रवि वाष्र्णेय दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी जितेन्द्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी,दीपू माहेश्वरी, रोहित शर्मा,कंटू माहेश्वरी,देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, हेमचंद्र वशीष्ठ, गोरेलाल शर्मा, आशीष वाष्र्णेय, आचार्य कुलदीप शर्मा, संदीप माहेश्वरी, लोकेश कुमार,अनुप माहेश्वरी, आशा शर्मा, भुवनेश शर्मा,सुवीन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, निशांत, टिंकू वाष्र्णेय,नीरज माहेश्वरी,आशा माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, आदि लोग उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

