।*****
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर।

उझानी बदांयू 18 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद बदायूँ में शुरू हुए सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित 50 लोगों ने महादान – रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। वही महादानी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

रक्तदान करने वालों में भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ,डीसीबी संचालक हर्षवर्धन राजपूत, संदीप सक्सेना,देवेश गुलाठी, अंकित वार्ष्णेय डब्बू, वरूण वार्ष्णेय मोंटी, प्रशांत वार्ष्णेय, अंकित मथुरिया, रानी सिंह पुंडीर, वैभव गर्ग,यश माहेश्वरी,रोहन शर्मा,रजत गुप्ता आदि मुख्य रूप से रहे।



इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि देश की बागडोर इस वक्त सुरक्षित हाथों में है। वह दिन दूर नहीं मोदी जी भारत को दुनिया का सिरमौर बनाकर दिखाएंगे। सेवा पखवाड़े में आप सभी ने रक्तदान कर मोदी जी के मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया है। आपके दिऐ गये ख़ून से किसी की जिंदगी बचेगी। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने सभी 50 रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार,ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, किशन चंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, चेयरमैन कछला जगदीश चंद्र लोनिया, श्रीमती रानी सिंह पुन्ढीर, रेनू सिंह, प्रेमपाल कश्यप,पवन वार्ष्णेय, राहुल शंखधार,
सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com