9:23 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलापुर में संपन्न हुआ जिसमें श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के अंडर 14 में यश कुमार अंडर 17 में अभय प्रताप और युवराज पाठक अंडर-19 में मोहम्मद आजम और सुभाष साहू प्रथम स्थान पर रहे ।इन सभी खिलाड़ियों का मंडलीय टीम में चयन सुनिश्चित हो गया है।
यह जानकारी टीम के कोच एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता कौशल कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि हमारे टीम के खिलाड़ियों ने अथक अभ्यास करके उक्त स्थान प्राप्त किया है। कीड़ा प्रभारी रमेश सिंह प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती, मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी ने सभी खिलाड़ियों को जीवन के हर खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।
उक्त चयनित खिलाड़ी 25 सितंबर को पीलीभीत में मंडलीय खेलों में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस