9:25 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज- सफेद हाथी साबित हो रहे हैं क्षेत्र में बने पर सब केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर

वजीरगंज बदायूं
विकासखंड क्षेत्र वजीरगंज के गांवो में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ता एवं सुलभ उपचार के लिए गांव-गांव बनाए गए प्रसव केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर व्यवस्था एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की मनमानी की वजह से जहां गांवो के लोग सस्ती एवं जल्द मिलने वाली स्वास्थ्य सेवा से वंचित है गांव गांव बनाए गए यह स्वास्थ्य उप केंद्र ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी के समान प्रतीत हो रहे हैं
लाखों रुपए खर्च कर सरकार द्वारा बनाए गए इन प्रसब स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को जब गांव-गांव बनाया गया तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में सरकार द्वारा मिलने वाली निशुल्क स्वास्थ्य सेवा को देखते हुए बहुत ही प्रसन्नता हुई शुरुआत में इन उप स्वास्थ्य केदो पर महिला पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई जिससे कुछ समय के लिए ग्रामीणों को लाभ पहुंचा लेकिन धीरे-धीरे यह व्यवस्था भी चरमरा गई महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों का रुख धीरे-धीरे इन इन उप स्वास्थ्य केन्द्रो मन भंग होने लगा इसी का परिणाम है कि आज गांव में बने यह उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लग चुके हैं गांव गांव भाजपा पदाधिकारी की लंबी फौज होने के बावजूद भी इस और ना तो अधिकारियों का ध्यान है और ना ही सरकार की उपलब्धि गिरने वाले नेताओं की

विज्ञापन एक्सप्रेस