3:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज जी के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा

बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज जी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कछला स्टैंड पर स्थित जेपी जैन स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस की कथा में पुष्कर पीठाधीश्वर स्वामी जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत में पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने वर्णन करके सुनाया की महाराज परीक्षित ने कलयुग का दमन किया और एक ऋषि का अपमान करने पर उन्हें 7 दिन में मरने का श्राप लगा ऋषि पुत्र ने श्राप दिया कि आज के सातवें दिन तुम्हें तक्षक नाग काटेगा और तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी जब परीक्षित को यह बात पता चली तो परीक्षित अपना राजकाज अपने पुत्र जन्मेजय को देकर के गंगा के किनारे चले गए और वहां पर भगवान ने कृपा करके सुखदेव जी को भेजा और श्री सुखदेव जी ने कृपा करके परीक्षित को भगवान के ध्यान की विधि बताई है जनसैलाब उमड़ा रहा कथा पांडाल में स्वामी जी की अमृतवाणी की कथा सुनकर भक्त आनन्दमय हुए।
कथा के मुख श्रोता हनुमान जी महाराज जी है जो कथा श्रवण करने नित्य प्रति दिन सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से दिव्य रथ से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल आते हैं। और कथा के मुख यजमान हनुमान जी महाराज ही है कथा पांडाल में अपार जनसमूह भक्ति भाव को आनंदित कर रहा हैं विभिन्न जनपदों से गाजियाबाद,, बरेली, मुरादाबाद कासगंज, पीलीभीत, गजरौला से भक्त आ रहे हैं,इस मौके पर महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा,यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी बाबा स्वतंत्रा राठी,पुष्कीन गांधी,चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी,रवि वाष्र्णेय दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी जितेन्द्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी,दीपू माहेश्वरी, रोहित शर्मा,कंटू माहेश्वरी,देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, हेमचंद्र वशीष्ठ, गोरेलाल शर्मा, आशीष वाष्र्णेय, आचार्य कुलदीप शर्मा, संदीप माहेश्वरी, लोकेश कुमार,अनुप माहेश्वरी, आशा शर्मा, भुवनेश शर्मा,सुवीन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, निशांत, टिंकू वाष्र्णेय,नीरज माहेश्वरी,आशा माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस