बदांयू 16 सितंबर।
उघैती थाने के गांव छिबऊकला का निवासी युवक आज डीएम कार्यालय में ज़हर खाकर पहुंच गया। युवक बोला में बेकसूर हूं पुलिस ने मेरे खिलाफ रेप का मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।युवक के गिरते ही आफिस में हड़कंप मच गया पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया है बताते हैं उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जितेश पुत्र लक्ष्मीनारायण के खिलाफ 10 सितंबर को पाक्सो एक्ट के तहत रेप का मुकदमा पंजीकृत हुआ है आज दोपहर 12 बजे जितेश डीएम आफिस पहुचा उस वक्त डीएम अवनीश राय मौजूद नहीं थे। वह बोला उसे झूठे केस में फंसाया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच हो वर्ना उसका जीवन बर्बाद हो जाऐगा। ओर वही गिर पडा, आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया है वहीं जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
