आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को पा• आ• क• सं• इ• कॉलेज बदायूँ में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ शारदे के समस्त मुख्य अतिथि डा० इन्दु शर्मा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित प्रबन्ध समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया एवं कार्यक्रम को प्रारम्भ किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम आर्या ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता आलोक एवं विद्यालय लिपिक श्री उदयन द्वारा मंच पर आसीन सभी सम्मानित अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वन्दना एवं स्वागत गीत के साथ किया। हिन्दी भाषा के महत्व पर आधारित नृत्य नाटिका की सुन्दर झलक प्रस्तुती की व छात्राओं द्वारा एक व्यंग नाटिका के माध्यम से जन संदेश दिया कि हम सभी को हिन्दी भाषा व्यवहारिक रुप में अपनानी चाहिए बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। छात्राओं ने कबीर, सूर, तुलसी, नरोत्तमदास,भारतेन्दु ,हरिश्चन्द्र, महादेवी वर्मा,निराला,पंत, दिनकर, रसखान,रहीम,शिवमंगल सिंह सुमन, अज्ञेय,वैशाली मनु आदि कवियों का स्वरुप धारण कर उनकी रचनाओं की सुन्दर प्रस्तुति देकर सभी अतिथि जन को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डा. इन्दु शर्मा ने अपने वक्तव्य में हिन्दी की महत्ता को समझाया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम संयोजन की सराहना की। विद्यालय की प्रबंधिका डा• प्रतिभा मिश्रा जी ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से बड़े ही प्रभावपूर्ण ढंग से हिन्दी के स्वरूप की व्याख्या की। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ने एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय में हिन्दी की प्रगति हो इस पर बल दिया। विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष मौ० खिजर ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती इंद्राणी पाठक जी ने प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को कार्यक्रम को और अधिक अच्छा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत के प्रकांड विद्वान श्री राधेश्याम अवस्थी जी ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति,विकास एवं महत्व को समझाया । विद्यालय की प्रबंधिका डा प्रतिभा मिश्रा एवं राधे श्याम अवस्थी संयुक्त रूप से पुरुस्कार वितरण किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा शिक्षिकाओं का आभार व्यक्तकर धन्यवाद दिया।
हिंदी दिवस पर श्रीमती कुसुम राठौर, कुमारी किरण बाला,श्रीमती रेनू गुप्ता, श्रीमती गुंजन,एवं विद्यालय के सभी स्टाफ ने पूर्ण योगदान दिया। श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती अरुण राठौर, श्रीमती पूनम रस्तोगी, श्रीमती नेहा, श्रीमती मंजू, श्रीमती श्रद्धा भारती, श्रीमती संगीता राघव, कुमारी सीमा शर्मा आदि सभी शिक्षिकाओं ने कवियों की साज –सज्जा में अपना विशेष योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
