नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी जी कॉलेज बदायूं में विधिवत हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना, डॉ राम स्वारथ, डॉ बी एन शुक्ल, रवि भूषण पाठक, डॉ सत्यम मिश्रा, डॉ लक्ष्य सिंह चौधरी, डॉ संदीप नायक डॉ सूरज डॉ अर्चना, प्रिंस विशाल दीक्षित , सारांश वशिष्ठ और काम्या भारद्वाज ने सरस्वती मूर्ति, कबीर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, प्रेमचंद आदि के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र छात्राओं ने अतिथियों का बैज लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
हिन्दी के शोधकर्ताओं काम्या भारद्वाज और सारांश वशिष्ठ ने हिन्दी प्रश्नोत्तरी की परिकल्पना की । हिन्दी में एम ए के विद्यार्थियों दौरस जयंत और हरिवंश यादव ने क्विज मास्टर की भूमिका का निर्वाह किया।आर्या सिंह कार्यक्रम में प्रथम, देव गुप्ता द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय विकास में हिन्दी की भूमिका और योगदान को रेखांकित किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
