2:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – रंजिश पर बवाल, पथराव-फायरिंग से दहशत

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद पथराव और फायरिंग में बदल गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले और मारपीट हुई। महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंची पुलिस मौजूदगी में भी भिड़ंत जारी रही। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस केवल वीडियोग्राफी करती दिख रही है। देर रात तक थाने के बाहर दोनों पक्षों की भीड़ जुटी रही, लेकिन कार्रवाई से पुलिस बचती नजर आई

विज्ञापन एक्सप्रेस