2:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बदायूँ : 12 सितम्बर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ निर्देशानुक्रम में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा 13 सितम्बर 2025 को जनपद बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किये गये वादों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस