राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि. भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बरेली स्थित लाल फाटक के पास वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर भंडारे का आयोजन किया। संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने वृद्ध महिलाओं के रहन-सहन और स्वास्थ्य की जानकारी ली और भविष्य में निरंतर सेवा का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, जिन्हें पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद के कारण परिजनों ने छोड़ दिया है। ऐसे परित्यक्त माता-पिता की सेवा का अवसर संस्थान को मिला।
भंडारे में खीर, सब्जी, पूरी और मिष्ठान परोसा गया। इस अवसर पर बिंदु सक्सेना के साथ राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, संरक्षक भारतेंदु सिंह, हरी बाबू खंडेलवाल, जे. आर. गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, डॉ. अखिलेश गुप्ता, पवन गिलाहनी, जिला अध्यक्ष अमृता सिंह (प्रिया), महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता सहित संस्थान के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

