बदायूं/यूपी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकार दातागंज के के तिवारी के नेतृत्व मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को दातागंज कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त करके पुनः वापस कोतवाली परिसर पहुंचकर समाप्त किया गया। शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत को देखते हुए। असामाजिक तत्वों में भय पैदा करनें के लिए रुट मार्च किया। रुट मार्च में क्षेत्राधिकारी अक्सर के के तिवारी भी शामिल होते है।, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गौरब बिश्नोई द्वारा रात्रि गश्त के लिए कठोर निर्देश दिया गया है। पैदल चलते समय वरिष्ठ उपनिरीक्षक दातागंज संजीव शर्मा ने नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के युवाओं से कहना चाहूंगा कि नशे से दूर रहे और शिक्षा व खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित हो। पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com