11:43 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

शुभ संकल्प ही हमें स्वस्थ सुखी व सबल बनाते हैं : आचार्य संजीव रूप

साप्ताहिक सत्संग

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! इस अवसर पर सुंदर यज्ञ शाला में वैदिक मन्त्रों से देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ यज्ञ किया गया !इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “हमारी सब प्रकार की उन्नति का मूल हमारे संकल्प होते है ! संकल्प का अर्थ होता है किसी भी कार्य को पूरे मन से करने का निश्चय ! संकल्प जितने दृढ़ होते हैं शुभ होते हैं शिव होते हैं उतना ही जीवन में सुख शांति और आनंद होता है ! विकल्प सदा सज धज कर आते हैं और जिनके संकल्प कमजोर होते हैं उनके संकल्पों को खा जाते हैं ! जैसे व्यक्ति संकल्प करता है कि नित्य सुबह जल्दी उठा करूंगा, रोज माता-पिता का चरण वंदन करूंगा, झूठ नहीं बोलूंगा , चोरी नहीं करूंगा आदि , किंतु आलस्य प्रमाद और लोभ रूपी विकल्प सुखदाई बनकर आ जाते हैं व्यक्ति को आराम अच्छा लगता है बुराई शीघ्र सुखदाई दिखाई देती है वह सही मार्ग छोड़ देता है और इस तरह व्यक्ति के संकल्प नष्ट हो जाने पर व्यक्ति भी नष्ट हो जाता है । पंडित प्रश्रय आर्य जय ने यज्ञ कराया तथा सुंदर भजन गाए – “होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से । जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से ! इस अवसर पर मास्टर अग्रवाल सिंह,अशोक पाल सिंह , सुखबीर सिंह, श्रीमती कमलेश , श्रीमती गुड्डू रानी , श्रीमती सरोजा देवी , कुमारी ईशा आर्य , कौशिकी रानी मोना रानी आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस